फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   देवरिया के लिए-

देवरिया के लिए-

Fri, 26 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
देवरिया के लिए-
देवरिया-कुशीनगर को चार राष्ट्रीय राजमार्ग देने की घोषणा
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने फोरलेन और देवरिया बाईपास का शिलान्यास किया
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देवरिया-कुशीनगर को चार राष्ट्रीय राजमार्ग देने की भी घोषणा की। कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। भ्रष्टाचार करने वालों की जगह सलाखों के पीछे होगी। गडकरी बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में देवरिया बाईपास और कप्तानगंज-पडरौना तक के लिए दो और फोरलेन सड़क चौड़ीकरण के शिलान्यास के मौके पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
गडकरी ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर सोनौली-गोरखपुर-देवरिया-सलेमपुर-बलिया मार्ग, देवरिया-कसया-सोनूघाट-महुआनी होते हुए बरहज मार्ग, देवरिया-कसया मार्ग और तमकुही-बलिया मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से इन मार्गों का जल्द डीपीआर बनाकर केंद्र सरकार को भेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि केशव ने डीपीआर समय से भेज दिया तो वह छह माह बाद फिर आकर इन राष्ट्रीय राजमार्गों का शिलान्यास करेंगे। गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय ने आठ लाख करोड़ रुपये का अब तक काम कराया है। भ्रष्टाचार के एक भी दाग नहीं लगे हैं। इंजीनियरों को सख्त हिदायत दी गई है कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना उनकी देन
गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना उनकी देन है। उस समय वह महाराष्ट्र सरकार में मंत्री थे। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी उनके काम से खुश थे। अटलजी ने उन्हें प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना का खाका तैयार करने की जिम्मेदारी सौंप रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मै कोई इंजीनियर नहीं
गडकरी ने कहा कि वह इंजीनियर नहीं हैं। महाराष्ट्र में मंत्री रहते हुए उनके काम को देखकर लोग कहते थे कि वे इंजीनियर हैं। जबकि हकीकत है कि मैं एक किसान हूं। अब भी नागपुर जाता हूं तो किसान के रूप में काम करता हूं। काम करने के लिए डिग्री की जरूरत नहीं है। बस इच्छा शक्ति होनी चाहिए। उन्हें जो काम सौंपा जाता है, उसे वह पूरी निष्ठा से करते हैं। यही वजह है कि लोग कहते हैं कि गडकरी जो कहते हैं, उसे करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed