फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोरखपुर में फहरेगा यूपी का सबसे ऊंचा तिरंगा

गोरखपुर में फहरेगा यूपी का सबसे ऊंचा तिरंगा

Mon, 27 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में फहरेगा यूपी का सबसे ऊंचा तिरंगा
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन


गोरखपुर में फहरेगा यूपी का सबसे ऊंचा तिरंगा
तिरंगा फहराने के मामले में सीएम का शहर देश का सातवां शहर बन जाएगा
शुरू हुई तैयारी, डीएम ने तीन स्थानों का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
सीएम योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में सबसे ऊंचाई पर तिरंगा फहराने की तैयारी है। 250 फीट की ऊंचाई पर लगाए जाने वाला यह तिरंगा, मौसम साफ रहने पर 15 किलोमीटर की दूरी से भी दिखाई देगा। उत्तर प्रदेश के भीतर अब तक लखनऊ में सबसे ऊंचाई 207 फीट पर राष्ट्रध्वज लहराता है। नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में भी लहरा रहे तिरंगे की ऊंचाई 207 फीट ही है। ऊंचाई पर फहराने वाले तिरंगे का जो आंकड़ा है, उसके मुताबिक गोरखपुर देश का सातवां शहर बन जाएगा।

सबसे ऊंचाई पर तिरंगा फहराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को डीएम राजीव रौतेला के नेतृत्व में अफसरों की टीम ने तिरंगे के लिए 250 फीट ऊंचा पोल लगाने के लिए शहर के तीन स्थानों का निरीक्षण किया। इनमें शास्त्री चौक, पैडलेगंज चौराहा और रामगढ़ताल लेक व्यू प्वाइंट के पास की जगह शामिल है। इस दौरान टीम ने सभी बिंदुओं पर गहनता से पड़ताल की। डीएम का कहना है कि जल्द ही स्थान का चयन कर पोल लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के साथ-साथ आसपास के जिलों के लोगों के लिए यह पयर्टन का केंद्र भी होगा। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य नगर अधिकारी डीके सिन्हा, एडीएम सिटी रजनीश चंद्र, एसीएम पंकज श्रीवास्तव, एसपी सिटी विनय सिंह, एसपी ट्रैफि क आदित्य वर्मा समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कहां, कितनी ऊंचाई पर लहरा रहा तिरंगा

अटारी बार्डर 360 फीट
कोल्हापुर 303 फीट
रांची 293 फीट
हैदराबाद 291 फीट
रायपुर 269 फीट
फरीदाबाद 250 फीट
पुणे 237 फीट
भोपाल 235 फीट
एनएमएमसी नवी मुंबई 222 फीट
कटक 215 फीट
नई दिल्ली 207 फीट
लखनऊ 207 फीट
जयपुर 206 फीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed