{"_id":"59e3b9cc4f1c1bd7538b7a6d","slug":"21508096460-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच अटेंडेंट ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोच अटेंडेंट ने प्रदर्शन किया
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। ट्रेनों के एसी कोच में ड्यूटी करने वाले कोच अटेंडेंट और ऑन बोर्ड हाउस कीपिंग (ओबीएचएस) के तहत कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने पीएफ की कटौती न करने और न्यूनतम वेतन निर्धारित करने की मांग को लेकर हंगामा किया और रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ कार्यालय पर पदाधिकारियों से मुलाकात की और मांगपत्र सौंपकर अधिकारियों से हस्तक्षेप कराने की मांग की।
संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने कहा कि भारत सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि आउटसोर्सिंग के जरिए काम कराने पर संबंधित एजेंसी को न्यूनतम वेतन, चिकित्सा सुविधा, पीएफ नंबर आवंटित न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। संयुक्त महामंत्री अरविंद सिंह ने कहा कि कामगारों को न्यूनतम वेतन न देने वाले नियोक्ता पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। 145 दिनों में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
इस अवसर पर संगठन मंत्री डीके तिवारी, जितेंद्र शर्मा, धीरेंद्र चौधरी, सूरज कुमार, सुनील, विजय शंकर पांडेय, राजेश गुप्ता, शिव शंकर भारती, रूपेश कुमार, कर्मवीर, पवन कुमार आदि मौजूद थे।