{"_id":"59e0d9da4f1c1b98678b5886","slug":"21507908058-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया के मरीज में कालाजार की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया के मरीज में कालाजार की पुष्टि
Updated Fri, 13 Oct 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभाग में भर्ती देवरिया के मरीज की जांच में कालाजार की पुष्टि हुई है। आनन-फानन इसकी सूचना डॉक्टरों ने शासन को भेजी है।
देवरिया निवासी संतोष यादव की नौ वर्षीय बेटी रवीना को बीते दो महीने से बुखार है। परिवारवालों ने पहले गांव के झोलाछाप से उसका इलाज कराया। हालत नहीं सुधरी तो एक महीने में बाद सरकारी अस्पताल के डॉक्टर से इलाज कराया। इसके बाद भी तबीयत नहीं सुधरी तो चार दिन पहले परिवारवालों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां हुई जांच में कालाजार की तस्दीक हो गई। बालरोग विभाग के डॉक्टरों ने मरीज का इलाज शुरू करने के साथ ही इसकी सूचना एसआईसी डॉ. रमाशंकर शुक्ला को दी। एसआईसी ने बताया कि कालाजार पर केंद्र व राज्य सरकार निगरानी रखे हुए है। ऐसे में मरीज की सूचना एडी हेल्थ के जरिए सभी को भेजी गई है।