{"_id":"59c2cb054f1c1b9a688b5a59","slug":"21505938181-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े का दायरा बढ़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े का दायरा बढ़ेगा
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
जिले के अनुदानित और अल्पसंख्यक इंटर कॉलेजों के शिक्षक, कर्मचारियों की भर्ती में फर्जीवाड़े का दायरा बढ़ सकता है। इस सिलसिले में सूचना के अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत जानकारी मांगते हुए 18 कॉलेजों के नाम भी गिनाए गए हैं। आरटीआई के जरिये 2012 से फरवरी 2017 के बीच हुईं भर्तियों का ब्यौरा भी मांगा गया है। इसी का नतीजा है कि जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित प्रबंधक, प्रिंसिपल से शिक्षक, कर्मचारियों के भर्ती की रिपोर्ट तलब की है। बीएड और शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के प्रमाण पत्र भी मांगे गए हैं। प्रमाण पत्रों के फर्जी होने के भी आरोप हैं।
अनुदानित इंटर कॉलेजों के शिक्षक, कर्मचारियों की नियुक्ति में धांधली के खुलासे से हड़कंप मचा है। आदर्श इंटर कॉलेज से संबद्ध प्राथमिक विद्यालय में संयुक्त शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर के अफसर कुछ बोलने से बच रहे हैं। इसी बीच एक आरटीआई सामने आया और अफसरों की मुश्किल बढ़ गई। आरटीआई कार्यकर्ता और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कंडेय प्रसाद सिंह ने बताया कि तत्कालीन संयुक्त शिक्षा निदेशक, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रिंसिपल और जिला विद्यालय निरीक्षक के बाबुओं ने मिलकर नियुक्ति प्रक्रिया में बड़ा खेल किया। बीएड की फर्जी डिग्री और टीईटी का प्रमाण पत्र हासिल करने वालों को भी शिक्षक बना दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर के एक लिपिक की पत्नी की जन्म तिथि गलत दिखाई गई है। नियुक्ति की अर्हता और शैक्षिक दस्तावेज जैसे ही सार्वजनिक होंगे, वैसे ही फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हो जाएगा। इसकी जानकारी राज्य सूचना आयोग और केंद्रीय सूचना आयोग को भी दी जा चुकी है। पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से की गई है।
इन कॉलेजों से मांगी गई भर्ती की सूचना
नीनाथापा इंटर कॉलेज, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौलिया रेलवे कॉलोनी, महातम राव स्मारक इंटर कॉलेज जंगल एकला, वीर शिवाजी इंटर कॉलेज सरहरी, भारतीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय जसवल बाजार, एमपीपी आर्य इंटर कॉलेज, मुर्तजा हुसैन हायर सेकेंडरी स्कूल नथमलपुर, एमएसआई इंटर कॉलेज, अभय नंदन इंटर कॉलेज, गंगा प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज चौरीचौरा, लल्लन द्विवेदी इंटर कॉलेज ब्रहमपुर, विश्वेश्वर उत्तर माध्यमिक विद्यालय मीठाबेल, नवभारत कृषक इंटर कॉलेज मदनपुरा, इंटर कॉलेज भटवली बाजार, सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज, इमामबाड़ा गर्ल्स इंटर कॉलेज और कॉर्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज।