{"_id":"59adb0754f1c1b736a8b49fb","slug":"21504555125-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम फ्लीट के फेर में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम फ्लीट के फेर में लगा जाम
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की फ्लीट के फेर में सोमवार को शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। वीआईपी मूवमेंट होने से कई जगहों पर भीषण जाम लग गया। दो बजे के करीब स्कूल से छूटे बच्चे जाम में फंस गये और भूख, गर्मी में बिलबिला उठे। पुलिस की ओर से की गई तैयारी नाकाफी साबित हुई।
सोमवार को महानगर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम की सुरक्षा में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। सुरक्षा और जाम को देखते हुए कई जगहों पर रूट डायवर्जन किया था। दोपहर को मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर से शहर के चारुचंद्रपुरी कॉलोनी पहुंचे। उनकी फ्लीट गुजरने से पहले, धर्मशाला, कार्मल, सीटी माल यूनिवर्सिटी चौक, छात्रसंघ और कैंट रोड को पहले ही खाली करवा लिया गया। जगह-जगह लोगों को रोक लिया गया था ऐसे में सीएम की फ्लीट गुजरने के बाद यातायात जब आम लोगों के लिए खोला गया तो पूरे शहर में भीषण जाम लग गया, लोग घंटों जूझते रहे। इसी दौरान कई स्कूलों की छुट्टी हो गई, जिसकी वजह से छोटे बच्चे भी जाम में फंस गए। पुलिसकर्मियों पर कार्मल स्कूल के पास जाम में फंसे बच्चे के अभिभावक से दुर्व्यवहार का आरोप लगा। सेंदुलीबेंदुली निवासी सुधीर ने कहा कि फ्लीट निकलने से पंद्रह मिनट पहले ही लोगों को रोक दिया जा रहा है। ऊपर से पुलिसकर्मी दुर्व्यवहार कर रहे है।
शाम को सीएम लखनऊ के लौटने के दौरान फ्लीट गुजरने के काफी समय पहले ही मोहद्दीपुर से लेकर एअरफोर्स तक की रोड खाली करवा ली गई। जिसकी वजह से लगे जाम में केंद्रीय विद्यालय, आर्मी स्कूल के बच्चे फंस गए। नंदानगर निवासी विमलेश त्रिपाठी ने कहा कि सीएम जब भी आते है, जाम लग जाता है। दो दिनों से परेशानी हो रही है। ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर नौसड़ तक भी लोगों को जाम से परेशान होना पड़ा। टीपी नगर के यशवंत, मुलायम स्टेशन की तरफ जा रहे थे। यूनिवर्सिटी रोड पर उन्हें रोक दिया गया। जिससे वे हरिओम नगर के पास जाम में फंस गए। कहा कि पब्लिक को सीएम के हर बार महानगर आगमन पर जाम की वजह से परेशान होना पड़ रहा है। सीएम तो हर महीने आएंगे, पुलिस को पहले की तैयारी कर लेनी चाहिए। कोचिंग के लिए साइकिल से निकले तरंग क्रासिंग निवासी राहुल ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, सीएम के चक्कर में हर बार जनता परेशान हो रही है। कोचिंग में लेट हो गया हूं, जाने पर डाट सुनना तय है।