फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सफाई कर्मियों ने कोतवाली में किया प्रदर्शन

सफाई कर्मियों ने कोतवाली में किया प्रदर्शन

Mon, 04 Sep 2017 11:44 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मियों ने कोतवाली में किया प्रदर्शन
संतकबीरनगर। सफाई कर्मी से हुए दुर्व्यवहार मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को कोतवाली पहुंच कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप था तहरीर देने के बाद भी पुलिस कार्रवाई करने में आनाकानी कर रही है। यदि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो संगठन चुप नहीं बैठेगा और आंदोलन करने को बाध्य होगा। सफाई कर्मचारी संघ के नेता परमहंस गौतम, राजेंद्र प्रसाद, नरेंद्र कुमार, बलिराम सिंह, विजय कुमार,दिलीप गुप्ता, सत्येंद्र श्रीवास्तव, कुलदीप मौर्य, राधेश्याम, अरविंद, बृजेश, वीरेंद्र आदि का आरोप था कि उसके साथी बलिराम सिंह और विजय कुमार खलीलाबाद क्षेत्र के गंगा देवरिया गांव में सफाई कर्मी पद पर कार्यरत हैं। आरोप था कि दो सितंबर को ग्राम प्रधान ने अधिकारियों के आने की जानकारी फोन पर देकर सफाई कर्मी बलिराम सिंह व विजय कुमार को अपने घर बुलाया। प्रधान ने अपने मामले में विपक्षी पर गवाही करने का उन दोनों पर दबाव बनाया तो सफाई कर्मी सरकारी कर्मचारी का हवाला देते हुए गवाही करने से मुकर गए। इससे नाराज होकर प्रधान ने दोनों से दुर्व्यवहार किया। यहां तक कि पेरोल नहीं बनाए जाने की भी धमकी दी। मामले की जानकारी सबसे पहले तहरीर के माध्यम से कोतवाली पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसके बाद डीपीआरओ को प्रार्थना पत्र दिया गया तो उन्होंने कोतवाल को नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए प्रार्थना पत्र पर लिख दिया। बावजूद इसके कोतवाली पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। यदि पुलिस का रवैया नहीं बदला तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मामला प्रधान और सफाई कर्मी के बीच का है। इसमें विभागीय अधिकारी मामले की जांच कर कार्रवाई करें। यदि जांच में मारपीट का मामला सामने आएगा,तो पुलिस अवश्य कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed