{"_id":"59aadf4f4f1c1b6c6a8b46aa","slug":"21504370511-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्या र्थी जिम्मेदार नागरिक बने - जयप्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्या र्थी जिम्मेदार नागरिक बने - जयप्रताप
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
भारत की सनातन संस्कृति के विराट स्वरूप के कारण ही एक बार पुन: भारत को विश्व में शक्ति के रूप में देखा जा रहा है। इसी प्राचीनतम सभ्यता व महान संस्कृति से प्रेरित होकर देश को समृद्धशाली एवं स्वाभिमानी राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का व्यापक लक्ष्य लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार कार्य कर रही है। व्यक्तिगत हित से ऊपर उठकर समाज हित में भी विद्यार्थी अपना योगदान दें, ऐसा प्रयास परिषद करती है। ये बातें एबीवीपी के प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों को सम्मानित करते हुए प्रदेश के आबकारी मंत्री राजा जय प्रताप सिंह ने कहीं।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में उन्होंने मेधावियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। जय प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक बनने की सलाह दी। भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बंधु उपेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि एबीवीपी अपने कार्य का विस्तार करते हुए आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन चुका है। संचालन महानगर मंत्री नवनीत शर्मा व आभार ज्ञापन महानगर अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर 653 मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कमलनयन, प्रो. रोमा श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, विश्वविद्यालय के डीन प्रो. रविशंकर सिंह, प्रो. सुषमा पांडे, यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. विनोद सिंह थानेसर, समन्वयक डॉ. शरद मिश्रा, विभाग संयोजक दीपक कुमार, कृष्णकांत, आदित्य कुमार त्रिपाठी, महानगर संगठन मंत्री राघवेंद्र आदि मौजूद रहे।