{"_id":"5978d6ea4f1c1bac188b47d4","slug":"21501091562-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर गिरोह के 5 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर गिरोह के 5 लोग गिरफ्तार
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। धनघटा और स्वाट की संयुक्त टीम ने मंगलवार की रात कटार मिश्र चौराहे के पास से चोर गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो तमंचे और चोरी के 22 मोटर पंप और तीन बाइक बरामद हुईं। एसपी हेमराज मीणा ने बुधवार को बताया कि एसओ धनघटा प्रदीप कुमार सिंह और स्वाट प्रभारी राजकुमार यादव की संयुक्त टीम ने सूचना पर कटार मिश्र चौराहे के पास से घेरेबंदी करके चोर गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में इनकी पहचान रामानंद चौधरी पुत्र लालमन, मोहन यादव पुत्र पारस यादव निवासीगण महोबरा, सूरज पुत्र जनार्दन सिंह निवासी पिपरा थाना महुली, नरायण कुमार पुत्र रामदुलारे और गौरव बेलदार पुत्र बाबूलाल निवासीगण मोहरैया थाना महुली के रूप में हुई।आरोपियों ने बताया कि वे लोग चोरी के सामान को रामानंद के घर पर रख देते थे। गिरफ्तारी से पूर्व वे लोग चोरी के पंपों को बेचने के लिए सिकरीगंज जा रहे थे। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने रामानंद चौधरी के घर से 16 अदद मोटर पंप और बरामद किया गया। इन लोगों ने बताया कि धनघटा, महुली के अलावा सिकरीगंज,बेलघाट क्षेत्र में भी चोरी की वारदात करते है। रामानंद चौधरी के खिलाफ महुली में चोरी और गैंगेस्टर के कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। जबकि सूरज के खिलाफ लूट के सामान की बरामदगी आर्म्स एक्ट, जालसाजी ,गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास समेत सात मुकदमे महुली ,कोतवाली और सहजनवां में दर्ज हैं। वहीं पुलिस टीम को 2500 रुपये पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन