{"_id":"595ba2784f1c1b3e758b4c96","slug":"21499177592-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनावपूर्ण माहौल में विद्यार्थियों ने लिया दाखिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनावपूर्ण माहौल में विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 04 Jul 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के लिए काउंसलिंग करातीं छात्राएं।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बीए और बीकॉम में मंगलवार को दाखिला प्रक्रिया तनावपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। विद्यार्थियों के साथ आए घरवालों, दोस्तों और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं थी, लेकिन कुछ लोगों की ओर से इस बात का विरोध किया जाने लगा और वे साथ जाने की जिद पर अड़ गए। इसी दौरान विद्यार्थियों के पक्ष और विपक्ष के आमने-सामने वाली स्थिति बन गई। पुलिस बल की मौजूदगी में एक-एक विद्यार्थी को दीक्षा भवन में प्रवेश कराया गया और उनके प्रवेश से जुड़ी औपचारिकता तथा काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी हुई। बीकॉम के लिए सामान्य वर्ग के 126 और बीए में 337 विद्यार्थियों ने दाखिल लिया।
यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में सोमवार से बीए, बीकॉम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। मंगलवार को दूसरे दिन 10:30 बजे दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी जुटने लगे। यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से स्टाफ सदस्य और काउंसलिंग स्टाफ को तैनात किया गया था। इससे पहले 9:30 बजे ही पुलिस को तैनात कर दिया गया। एक घंटे तक प्रक्रिया शांतिपूर्ण चली। तभी कुछ अभिभावक, मित्र उम्मीदवार छात्रों के साथ अंदर जाने की बात कहने लगे। लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया। स्टाफ के सदस्यों ने समझाया, लेकिन छात्र नहीं माने। तनातनी के बीच छात्रों के पक्ष और विपक्ष में लोग आमने-सामने होने लगे।
यूनिवर्सिटी स्टाफ के साथ भी गरमागरमी का माहौल बना गया। प्रबंधन ने और पुलिस बल को बुलाकर स्थिति को नियंत्रण में कराया। कैंट थाने के इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेई भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस तरह से सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया दोपहर 2 बजे पूरी हुई। घरवालों को बाहर पेड़ के नीचे बैठकर ही इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
5 और 6 जुलाई को ओबीसी, एससी, एसटी का दाखिला
यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में 5 और 6 जुलाई को ओबीसी, एससी, एसटी विद्यार्थियों का बीए और बीकॉम के लिए दाखिला किया जाएगा। 7 जुलाई को छूटे हुए विद्यार्थियों का दाखिल किया जाएगा।
निर्धारित प्रवेश कार्य अब 9 जुलाई को होंगे
यूनिवर्सिटी की ओर से घोषित प्रवेश कार्यक्रम के तहत 8 जुलाई को होने वाले प्रवेश कार्य अब उसी समय 9 जुलाई को दीक्षा भवन में ही संपन्न होंगे।