{"_id":"5cc7508cbdec220717714791","slug":"201556566156-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम ने थामी दो घंटे शहर की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम ने थामी दो घंटे शहर की रफ्तार
Tue, 30 Apr 2019 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। तपती दोपहरी और शहर में जाम, ये दृश्य था हर प्रमुख चौराहों का। कचहरी चौक, साहबगंज हो या फिर रुस्तमपुर ढाला, सभी जगहों पर दोपहर एक से लेकर ढाई बजे तक लोग जाम में जहां-तहां फंसे रहे। मुख्य सड़क को छोड़कर लोगों ने जब गलियों का रुख किया तो वहां भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। वहां भी जाम लगा था। स्कूली बच्चे भूख और गर्मी से बिलबिलाते दिखे। प्यास व तपिश से वो व्याकुल हो गए थे।
अमर उजाला तिराहा से नौसड़ तक पूरे दोपहर गाड़ियां रेंगती रहीं। पुलिस की ड्यूटी नहीं होने से जहां पर भी जाम लगा, गाड़ियां फंसती रहीं। लोगों ने मदद के लिए पुलिस को भी सूचना दी। उसके बाद वायरलेस से पुलिस वालों को जाम खुलवाने का आदेश हुआ। मगर करीब दो घंटे तक जाम नहीं खत्म हो पाया था। रुस्तमपुर ढाला पर जाम लगने की वजह से लोग गलियों का सहारा लिए लेकिन वहां पर भी राहत नहीं मिली। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि जाम की सूचना पर खुद निकले थे। फोर्स के चुनावी ड्यूटी पर जाने की वजह से दिक्कत आई है। फिर भी ज्यादा देर तक जाम नहीं लगने दिया गया।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।