{"_id":"5cc35867bdec2207140c4b1b","slug":"201556306023-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने शोहदे को मिलने के बहाने बुलाकर पकड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने शोहदे को मिलने के बहाने बुलाकर पकड़वाया
Sat, 27 Apr 2019 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
CRIME SCENE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। महिला ने फोन पर परेशान कर रहे शोहदे को मिलने के बहाने से बुलाकर पकड़वा दिया। राहगीरों की मदद से उसे लेकर वह पुलिस आफिस पहुंची। एसएसपी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गगहा क्षेत्र की रहने वाली महिला के पति विदेश में नौकरी करते हैं। कैंट के सिंघड़िया में कमरा लेकर वह बच्चों के साथ रहती है। महिला के मोबाइल फोन पर महीने भर से अनजान नंबर से फोन आते थे। दूसरी तरफ से बात करने वाला युवक उसे काफी परेशान करता था। वो लगातार मिलने के लिए दवाब बना रहा था। नंबर ब्लॉक कर देने पर वह अलग नंबरों से फोन कर रहा था। महिला को धमकी भी दे रहा था कि वो उसे बदनाम कर देगा।
महिला ने बताया कि 24 अप्रैल की सुबह युवक ने फोन किया। मिलने के लिए शुक्रवार को बोक्टा चौराहा पर आने को कहा। दोपहर में पहुंचने के बाद महिला ने युवक को कॉल किया। मिलने आने पर उसे स्थानीय लोगों की मदद से पकड़कर साथ लेकर महिला एसएसपी कार्यालय पहुंच गई। मामले की जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक कैंट ने युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक की पहचान कुशीनगर के हाटा बाजार निवासी बृजेश कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।