फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   भाजपाइयों ने दीप जलाकर मांगा सहयोग

भाजपाइयों ने दीप जलाकर मांगा सहयोग

Wed, 27 Feb 2019 12:42 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Wed, 27 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने दीप जलाकर मांगा सहयोग
भाजपा का कमल ज्योति संकल्प अभियान - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। भाजपा का कमल ज्योति संकल्प अभियान मंगलवार को गोरखपुर, आजमगढ़ और बस्ती मंडल के 25 हजार से ज्यादा बूथों पर चला। क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई के पदाधिकारी पीएम आवास, उज्ज्वला, शौचालय सहित तमाम सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घर पहुंचे और कमल ज्योति दीपक जलाकर सहयोग मांगा।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने शास्त्रीपुर लच्छीपुर, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने पिपरौली विकास खंड के सेवई और क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने मिर्जापुर के अलग-अलग बूथों के लाभार्थियों के घर जाकर दीपक जलाए। सांसद कमलेश पासवान, विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल, फतेहबहादुर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, संगीता यादव, शीतल पांडेय, विपिन सिंह, संत प्रसाद और विमल पासवान भी लाभार्थियों के घर पहुंचे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव भी अलग-अलग क्षेत्र के लाभार्थियों के घर गए। डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशु, प्रदीप शुक्ला, सहजानंद राय, दुर्गा राय, चिरंजीव चौरसिया, बृजेशराम त्रिपाठी और बृजेशमणि मिश्रा ने कमल ज्योति संकल्प अभियान को सफल बनाया। कहा कि मोबाइल नंबर 73747007064 पर मिस्ड कॉल कराके लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
विज्ञापन

बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद कल

भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी तरह 2 मार्च को भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और पार्टी नेता भी बाइक पर बैठकर लोगों से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed