{"_id":"5c588e87bdec2253a33c521e","slug":"201549307527-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर को 500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर को 500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम
Tue, 05 Feb 2019 12:42 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतोष सिंह
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को गोरखपुर और बस्ती मंडल को विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे। खाद कारखाना मैदान गोरखपुर से ही प्रधानमंत्री पिपराइच चीनी मिल और बस्ती के मुंडेरवा चीनी मिल का उद्घाटन करेंगे, फिर चीनी मिल का ट्रायल होगा। इसके बाद पेराई सत्र शुरू होगा।
भाजपा का राष्ट्रीय किसान अधिवेशन 23-24 फरवरी को खाद कारखाना मैदान में होगा। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों के आठ हजार प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। वह रैली को संबोधित करेंगे। साथ ही विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसकी तैयारी में प्रशासनिक अफसर जुटे हैं। अफसरों का कहना है कि अकेले गोरखपुर को ही 500 करोड़ की विकास परियोजनाएं मिल सकती हैं। नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के मोहद्दीपुर से जंगलकौड़िया फोरलेन का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री करेंगे। बीआरडी मेडिकल कॉलेज और गोरखपुर एम्स के कुछ काम का शिलान्यास, लोकार्पण कराया जाना है। पर्यटन विभाग की कुछ परियोजनाएं भी गोरखपुर को मिल सकती हैं।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक लोकोशेड आधुनिक सुविधा-संसाधनों से लैस है। एक साथ 100 इलेक्ट्रिक इंजन की मरम्मत की जा सकेगी। इसी तरह रेल खंड के विद्युतीकरण से ट्रेनों के आवागमन में आसानी होगी। बिहार से गोरखपुर आने वाली ट्रेनें समय से पहुंच सकेंगी। इस रूट पर ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जा सकेगी।

इसी सप्ताह आएंगे प्रमुख सचिव गन्ना
प्रमुख सचिव गन्ना संजय भुसरेड्डी इसी सप्ताह गोरखपुर आएंगे। प्रमुख सचिव चीनी मिल के उद्घाटन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करेंगे।रेलवे की दो परियोजनाओं का होगा उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेलवे के दो प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। इसमें इलेक्ट्रिक लोकोशेड और गोरखपुर कैंट से वाल्मीकि नगर खंड विद्युतीकरण का काम शामिल है।