फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पीएम की रैली में जुटेगी किसानों की भीड़

पीएम की रैली में जुटेगी किसानों की भीड़

Tue, 29 Jan 2019 01:14 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Tue, 29 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
पीएम की रैली में जुटेगी किसानों की भीड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सर्किट हाउस में एफसीआई मैदान में प्रस्तावित भाजपा के राष्ट्रीय किसान अधिवेशन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों की जानकारी ली। रैली में बड़ी संख्या में किसान आएं, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। भाजपा का किसान अधिवेशन 23, 24 फरवरी को होगा। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से करीब 8000 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री ने सोमवार को भाजपा क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई पदाधिकारियों के साथ बैठक की। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने वालों को किसी तरह की दिक्कत न हो। सबके ठहरने, खाने और वाहनों के पार्किंग का पुख्ता इंतजाम किया जाना चाहिए। यूपी सरकार ने ऋण माफी का तोहफा दिया है। हर पदाधिकारी, कार्यकर्ता लाभार्थी से मिलकर सहयोग मांगें। इसका सकारात्मक संदेश जाएगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशू, प्रदीप शुक्ला, बृजकिशोर राय, ओम प्रकाश शर्मा, जनार्दन तिवारी और राहुल श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

11 फरवरी को मुख्यमंत्री करेंगे समीक्षा

एफसीआई मैदान में किसान अधिवेशन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों की समीक्षा 11 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसमें गोरखपुर, आजमगढ़ और बस्ती मंडल के 10 जिलों के भाजपा पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। यह बैठक महराजगंज में आठ फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बैठक के बाद बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ लोकसभा क्षेत्रों की चुनावी तैयारी परखेंगे सीएम

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की आठ लोकसभा क्षेत्रों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री 31 जनवरी को फिर गोरखपुर आएंगे। सर्किट हाउस में अलग-अलग क्षेत्रों के सांसद, विधायक, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी से फीडबैक लेंगे।

गोरखपुर, आजमगढ़ और बस्ती मंडल के 10 जिलों में लोकसभा की 13 सीटें हैं। मुख्यमंत्री ने महराजगंज, कुशीनगर, डुमरियागंज, बस्ती और संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र की तैयारियों की समीक्षा कर ली है। अब आठ और लोकसभा सीटों गोरखपुर, बांसगांव, देवरिया, सलेमपुर, आजमगढ़, लालगंज, घोसी और बलिया का चुनावी समीकरण समझेंगे। साथ ही गठबंधन की चुनौतियों से निपटने की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed