फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गठबंधन चुनौती नहीं, सरकार के कामकाज से जनता खुश : योगी

गठबंधन चुनौती नहीं, सरकार के कामकाज से जनता खुश : योगी

Mon, 28 Jan 2019 12:50 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Mon, 28 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
गठबंधन चुनौती नहीं, सरकार के कामकाज से जनता खुश : योगी
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के पांच लोकसभा क्षेत्र के सांसद, विधायक और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। यूपी में गठबंधन चुनौती नहीं है। केंद्र और यूपी सरकार के कामकाज की जानकारी जनता को दें और सहयोग मांगें। जनता सरकार के कामकाज से खुश है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सर्किट हाउस में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।

पहले बस्ती, डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर) और संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद, विधायक, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी, जिलाध्यक्ष से फीडबैक लिया। कहा कि जनता सरकार के कामकाज से संतुष्ट है। पार्टी संगठन ने जो अभियान चलाया है, उसे जमीन पर उतारा जाना चाहिए। राष्ट्रीय किसान अधिवेशन 24, 25 फरवरी को गोरखपुर में होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी हिस्सा लेंगे। समापन समारोह के बाद प्रधानमंत्री विशाल रैली को संबोधित करेंगे। ढाई से तीन लाख लोगों के रैली में पहुंचने की उम्मीद है। 8 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष महराजगंज में होंगे। मुख्यमंत्री ने कुशीनगर और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से संबंधित सांसद, विधायक और भाजपा पदाधिकारियों से भी बात की। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह की मौजूदगी में बूथ स्तरीय संगठन की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed