{"_id":"5c1bef9ebdec22570e78fe1c","slug":"201545334686-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक की पढ़ाई शुरू करने पर पाठ्यक्रम समिति की मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटेक की पढ़ाई शुरू करने पर पाठ्यक्रम समिति की मुहर
Fri, 21 Dec 2018 01:08 AM IST
ajay Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
फाइल
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में फेकेल्टी ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नालॉजी के तहत बीटेक की पढ़ाई शुरू करने की पहली बाधा दूर हो गई है। बृहस्पतिवार को पाठ्यक्रम समिति की बैठक में बीटके पाठ्यक्रम को संचालित करने के संस्तुति की गई। तय हुआ कि बीटेक प्रथम वर्ष (प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर) के छह अलग-अलग ट्रेड में दाखिले लिए जाएंगे।
शुक्रवार को इस मामले को संकाय परिषद के पास भेजा जाएगा। इसके बाद विद्या परिषद और कार्य परिषद के समझ प्रस्तुत किया जाएगा। सुविधा शुरू होने के बाद छात्र सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग एवं इनफॉरमेशन टेक्नालॉजी ट्रेड में दाखिला ले सकेंगे। बैठक में प्रो. रविशंकर सिंह, प्रो. सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रो. आरपी मणि, प्रो. एएन तिवारी, प्रो. हरिशरण, प्रो. ओपी पांडेय, प्रो. सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रो. मनीष मिश्र सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।