{"_id":"5bd0b88abdec2269927587f8","slug":"201540405386-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलों ने छेड़ा तो होश ठिकाने लगाएगा पर्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचलों ने छेड़ा तो होश ठिकाने लगाएगा पर्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी में विभिन्न अविष्कारों को दिखाया गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मनचलों की अब खैर नहीं, बेटियों का पर्स ही अब उनके होश ठिकाने लगाने के लिए काफी होगा। बीएचयू के छात्र सागर चौरसिया की ओर से बनाया गया लेडीज पर्स दो हजार वोल्ट का झटका देगा, मुसीबत के समय बस इसमें लगी विशेष डिवाइस को ऑन करना होगा। कई ऐसी ही अनोखी खोज की गवाह बनी वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला में आयोजित मंडल स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी। इसमें 20 जिलों के 50 से अधिक नव प्रर्वतक शामिल हुए।
प्रदर्शनी में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मेयर सीताराम जायसवाल ने कहा कि नवप्रर्वतकों ने भारत को वैश्विक पहचान दिलाई है। खासकर पूर्वांचल के लोगों में अपार मेधा है। सीडीओ अनुज सिंह ने कहा कि नव प्रवर्तकों को स्टार्टअप से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उपायुक्त उद्योग डॉ. पूजा श्रीवास्तव ने स्टार्ट अप से जुड़ने की बारीकियां बताईं। क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय ने अतिथियों को स्वागत किया।

अपराध रोकने में मददगार होगा पर्स
अमर उजाला से बातचीत में सागर ने दावा किया कि लड़कियों के खिलाफ बढ़ रहे अपराध को रोकने में यह पर्स काफी मददगार साबित होगा। पर्स के अंदर ट्रांसफार्मर, 3.7 बोल्ट की बैटरी, डीसी टू एसी कंवर्टर, पांच बोल्ट का चार्जर लगा हुआ है।
विज्ञापन