फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दिवयांगो की मदद करना नेकदिल काम

दिवयांगो की मदद करना नेकदिल काम

Mon, 30 Jul 2018 01:15 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Mon, 30 Jul 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
दिवयांगो की मदद करना नेकदिल काम
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ गोरखपुर होराइजन की तरफ से रविवार को बक्शीपुर स्थित स्वयंवर हाल में राखी तीज मेला का आयोजन किया गया। सहयोगी संस्था के तौर पर नाइन क्लब भी शामिल रहा। मेले में राखी, आकर्षक वस्त्र, ज्वेलरी, खान-पान, खेल आदि से संबंधित स्टाल लगाए गए थे। संस्था की महिलाएं परिसर में गीत के जरिए स्टाल के बारे में जानकारी दीं। शहर के अलावा दूसरे शहरों से भी आए लोगों ने भी स्टाल लगाए थे।
विज्ञापन


संस्था की अध्यक्ष समता अग्रवाल ने बताया कि मेले से अर्जित धन से दिव्यांगों की मदद की जाएगी। इससे पहले मुख्य अतिथि एसपी रेलवे पुष्पांजलि ने दीप प्रज्वलित कर
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंनेे संस्था के प्रयासों की सराहना की। दिव्यांगों की मदद करना बहुत नेक काम है। अन्य संस्थानों को भी आगे आना चाहिए। अध्यक्ष ने बताया कि सरकार की सरकार की प्लास्टिक के विरोध में चलाए जा रहे अभियान में संस्था भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मेले में पॉलिथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया था। बताया कि संस्था के लोगों वाले बैग में सामान पैक कर दिया जा गया। उन्होंने बताया कि मेले में गोरखपुर के अलावा कानपुर, लखनऊ, बनारस, कोलकाता, आगरा समेत अन्य शहरों से आए लोगों ने अपने स्टाल लगाए थे। इस दौरान समता अग्रवाल, स्वीटी अग्रवाल, स्मिता अग्रवाल, निशा जिंदल, गरिमा, दीपाली, मोनी, प्रीती, नेहा, स्वाती, विजेता, तरंग अग्रवाल आदि मौजूद रही।

अध्यक्ष ने बताया कि बारिश की वजह से मेले का रंग कुछ फीका पड़ गया है। फिर भी लोग मेले का लुत्फ उठाने आए थे। बारिश नहीं होती तो लोग काफी तादाद में आए होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed