फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दोस्ती रहेगी उपचुनाव में नहीं होगा गठबंधन

दोस्ती रहेगी पर उपचुनाव में गठबंधन नहीं : उत्तम

Sun, 11 Feb 2018 08:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 11 Feb 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
दोस्ती रहेगी उपचुनाव में नहीं होगा गठबंधन
प्रेसवार्ता करते नरेश उत्तम और रामगोविंद चौधरी। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा क्षेत्र का उपचुनाव सपा अकेले लड़ेगी। बसपा या फिर कांग्रेस से गठबंधन की संभावना को सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने सिरे से खारिज कर दिया। लोकसभा उपचुनाव की समीक्षा करने रविवार को गोरखपुर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस से दोस्ती बरकरार रहेगी, लेकिन उपचुनाव में गठबंधन नहीं होगा। इससे पहले सपा ने नगर निकाय का चुनाव और कानपुर देहात की एक विधानसभा सीट का उपचुनाव भी अकेले लड़ा था।
विज्ञापन


सपा नेताओं ने बेतियाहाता स्थित पार्टी दफ्तर में उपचुनाव की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही कहा कि जिस भी किसी को समर्थन देना है वह दे। कार्यकर्ताओं के बल पर सपा उपचुनाव जीतने में सक्षम है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्द ही प्रत्याशी के नाम का एलान करेंगे। नेताद्वय ने भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल बताया और कहा कि सरकार ने अब तक कुछ नहीं किया। जिन विकास कार्यों को सपा शासन में शुरू किया गया था, उन्हीं का लोकार्पण किया जा रहा है। किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया गया था, उसे भी पूरा नहीं किया गया। किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी सभी परेशान हैं। बूचड़खाने बंद करने और मीट कारोबार पर भी भाजपा सरकार सपा नेताओं के निशाने पर रही।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मीट का सबसे बड़ा कारोबारी भाजपा का नेता है। यदि इसपर लगाम लगाना ही है तोे मीट का निर्यात बंद किया जाना चाहिए। गरीबों की आजीविका माने जाने वाले छोटे-छोटे कसाई बाड़े नहीं। सरकार को बीफ पर भी अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कागज के गोले के रूप में किसानों की समस्याएं
विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कागज के गोले फेंके जाने के मुद्दे पर सपा नेताओं ने कहा कि वे कागज के गोले नहीं बल्कि प्रदेश की पीड़ित जनता, आलू किसानों की समस्याएं थीं। इसे कागज के गोले के रूप में राज्यपाल तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed