फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान तड़तड़ाई गोलियां

स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान तड़तड़ाई गोलियां

Sat, 27 Jan 2018 09:13 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 27 Jan 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान तड़तड़ाई गोलियां
firing
शाहपुर के पादरी बाजार में गणतंत्र दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बदमाशों ने दो स्कूलों में जमकर उत्पात मचाया। छात्राओं के कार्यक्रम के दौरान बदमाश वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे थे और इन्कार करने पर फायरिंग कर दहशत फैला दी। बदमाशोें से खौफजदा स्कूल प्रबंधन भी तहरीर देने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। स्कूल से घर पहुंचकर बच्चों ने घरवालों को इसकी जानकारी दी तो वे भी दहशत में आ गए। इलाके में घटना की चर्चा तो है लेकिन तहरीर देने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर एक स्कूल में कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि ईंट से कुचलकर हत्या के मामले में जमानत पर रिहा हुआ आरोपी साथियों के साथ स्कूल में पहुंच गया और छात्राओं का वीडियो बनाने लगा। एक छात्र के आपत्ति करने पर उसने छात्र की पिटाई कर दी। बवाल होता देख वहां मौजूद लोगों में से एक ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तब तक बदमाश फरार हो गए थे।

विज्ञापन

 

इसके बाद वे पास में ही स्थित दूसरे स्कूल में पहुंच गए और वहां भी उत्पात मचाने लगे। बदमाशों ने छात्राओं से मनपसंद गाने पर डांस करने को कहा। एक शिक्षक के इन्कार करने पर मनबढ़ अपशब्द कहने लगे और फिर गेट पर फायरिंग कर दहशत फैला दी। खौफ में स्कूल प्रबंधन की ओर से कार्यक्रम बंद करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंस्पेक्टर घनश्याम तिवारी ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। फायरिंग की जानकारी नहीं है। तहरीर मिली तो कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed