{"_id":"5a118aad4f1c1bce408b7b74","slug":"201511099053-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहरों के खेल में निकिता और रसेश चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहरों के खेल में निकिता और रसेश चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 19 Nov 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता के विजेता।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएस एकेडमी में आयोजित 19 वीं एक दिनी जूनियर शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग का खिताब अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी रसेश श्रीवास्तव और निकिता गुप्ता के नाम रहा। अंडर-13 वर्ग में विजया अग्रवाल और अंश गुप्ता ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में कुल 51 खिलाड़ियों हिस्सा लिया, जिसमें तीन अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी शामिल रहे।
अंडर-19 बालक वर्ग में अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी रीतेश साहनी दूसरे और शशांक शुक्ला तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग की उपविजेता महिमा साहनी रहीं। अंडर -13 बालक वर्ग में निर्भय मौर्या दूसरे और अक्षत शुक्ला तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-13 बलिका वर्ग में आस्था पांडेय उपविजेता रहीं।
विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि समाज सेवी सुधा मोदी व प्रतियोगिता के संरक्षक कनक हरि अग्रवाल ने शील्ड, मेडल देकर सम्मानित किया। आयोजक नितेश श्रीवास्तव ने सभी को धन्यवाद दिया और बताया कि 17 दिसंबर को शतरंज के अंडर-17 बालक, बालिका वर्ग और इंटर स्कूल टीम चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इस अवसर पर आमिर गुलरेज, पुनीत निषाद, अक्षय, आर्बीटर शशि प्रकाश आदि मौजूद रहे।