फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   इंसेफेलाइटिस से तीन की मौत

इंसेफेलाइटिस से तीन की मौत

Wed, 08 Nov 2017 08:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 08 Nov 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
इंसेफेलाइटिस से तीन की मौत
मेडिकल कॉलेज में भर्ती इंसेफेलाइटिस पीड़ित मरीज। - फोटो : Amar Ujala/File Photo
इंसेफेलाइटिस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में इंसेफेलाइटिस से तीन मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही 11 नए मरीज भी भर्ती किए गए। इस बीच डॉक्टरों के प्रयास से पांच इंसेफेलाइटिस पीड़ित मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. पीके सिंह ने बताया कि इंसेफेलाइटिस मरीजाें के इलाज में डॉक्टर पूरी मेहनत से लगे हुए हैं। इसका परिणाम रहा कि बीते 24 घंटे के दौरान यहां से पांच मरीजों को स्वस्थ करके डिस्चार्ज किया गया। जिन मरीजों की जान गई, वो काफी गंभीर स्थिति में अस्पताल लाए गए थे। डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। बीमारी से दम तोड़ने वालों में बिहार के सिवान निवासी साढ़े छह वर्षीय देवेश कुमार पुत्र देवेंद्र, गोरखपुर के सहजनवा निवासी डेढ़ वर्षीय अनन्या पुत्री सिकंदर यादव और देवरिया के सलेमपुर निवासी तीन वर्षीय रितिका पुत्री समई शामिल हैं।
विज्ञापन


बीते 24 घंटे के दौरान भर्ती होने वालों में बस्ती, महराजगंज, बलिया, देवरिया और सिद्धार्थनगर के एक-एक एवं बिहार, गोरखपुर व कुशीनगर के दो-दो मरीज शामिल हैं। इस साल अब तक कुल 1927 इंसेफेलाइटिस मरीज नेहरू अस्पताल में भर्ती किए गए। इनमें से 416 की इलाज के दौरान मौत हो र्गई। जबकि 1315 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। बीते 24 घंटे के दौरान स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों में बस्ती की पांच वर्षीय अफसाना, गोरखपुर की 15 वर्षीय प्राची व 12 वर्षीय स्तुति, देवरिया की 15 वर्षीय पूनम और 25 वर्षीय आशा शामिल हैं। इस समय अस्पताल के इंसेफेलाइटिस वार्ड में 71 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed