फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पार्षद के लिए एक और नामांकन आवेदन फॉर्म लेने वालों की संख्या 750 पार पहुंचे

पार्षद के लिए एक और नामांकन, आवेदन फॉर्म लेने वालों की संख्या 750 पार पहुंची

Wed, 01 Nov 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 01 Nov 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
पार्षद के लिए एक और नामांकन  आवेदन फॉर्म लेने वालों की संख्या 750 पार पहुंचे
नामांकन कक्ष का निरीक्षण कर बाहर आते अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
पार्षद के लिए अब तक दो दावेदार मैदान में आ चुके हैं। मंगलवार को भी एक प्रत्याशी ने पर्चा भरा। वार्ड संख्या 37 से अजय ने नामांकन किया। इस वार्ड से एक निर्दलीय प्रत्याशी पहले ही नामांकन कर चुकी हैं। वहीं आवेदन फार्म लेने वालों की संख्या 750 के पार पहुंच गई है। मंगलवार को आवेदन फार्म लेने वालों में उनकी संख्या ज्यादा रही जो पिछले नगर निगम बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं।
विज्ञापन


चुनाव नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन मंगलवार को भी नगर निगम पार्षद के लिए आवेदन लेने वालों की संख्या अधिक रही। इस दिन 229 लोगों ने पार्षद के लिए नामांकन फार्म खरीदा। इसके साथ ही पार्षद के लिए आवेदन लेने वालों की संख्या 772 हो गई है। पार्षद के लिए जिस तरह से आवेदन फार्म खरीदे जा रहे हैं, उससे इस बार हर वार्ड में प्रत्याशियों की संख्या बढ़ने वाली है। कई दावेदार ऐसे हैं जो भाजपा, कांग्रेस और सपा के नाम पर आवेदन फार्म खरीद रहे हैं। हर दावेदार पार्टी में अपने नाम के फाइनल होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


मेयर के लिए 14 फार्म बिके, एक निर्दलीय ने भरा पर्चा
मेयर के लिए अब तक 14 दावेदार आवेदन फार्म खरीद चुके हैं। सोमवार तक जहां राहुल गुप्ता, देवेंद्र कुमार निषाद, राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा, शिव कुमार शर्मा, सुशील चंद्र साहनी, आशीष कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार जायसवाल, धर्मराज चौहान, मेवालाल जायसवाल, जियाउद्दीन अंसारी आवेदन फार्म खरीद चुके थे वहीं मंगलवार को शिवजतन कुशवाहा ने निर्दलीय पर्चा भरा। इनके अलावा संतोष जायसवाल राजन और राजकुमार आल्हा ने भाजपा से पर्चा खरीदा, जबकि बजरंगी लाल निषाद ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले से पर्चा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सेे मेयर के लिए आवेदन लेने वालों की भीड़
अभी किसी भी प्रमुख दल ने पार्षद या मेयर के लिए प्रत्याशी तय नहीं किए हैं, लेकिन कई लोगों ने आवेदन फार्म खरीदकर दावेदारी शुरू कर दी है। अब तक मेयर के लिए जिन 14 लोगों ने आवेदन फॉर्म खरीदा है, इनमें चार भाजपा से हैं। इनमें संतोष जायसवाल, राजकुमार आल्हा, शिव कुमार शर्मा, सुरेंद्र कुमार जायसवाल शामिल हैं।


नगर पंचायत सदस्य के लिए हुए 10 नामांकन
नामांकन के तीसरे दिन मंगलवार को भी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ। सिर्फ सदस्य पद के लिए 10 नामांकन हुए। इनमें सहजनवां में दो तथा पीपीगंज में आठ नामांकन शामिल हैं। निर्वाचन कंट्रोल रूम के मुताबिक जिले में मेयर एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को 71 पर्चे तथा नगर निगम पार्षद व नगर पंचायत सदस्य के लिए कुल 427 पर्चे बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed