फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रामजन्म पर आर्यनगर में गूंजा सोहर

रामजन्म पर आर्यनगर में गूंजा सोहर

Thu, 21 Sep 2017 01:39 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
रामजन्म पर आर्यनगर में गूंजा सोहर

विज्ञापन
गोरखपुर।
श्रीश्री रामलीला समिति आर्यनगर की ओर से बुधवार रात कलाकारों ने रामजन्म, मुनि आगमन, ताड़का वध, अहिल्या प्रसंग का मंचन हुआ। मंचन की शुरुआत भगवान की आरती से हुई। अयोध्या के प्रसिद्घ सरयू आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों का मंचन देख दर्शक भाव-विभोर हो गए। कलाकारों ने मंचन के जरिए बताया कि रावण के अत्याचार से देवलोक व पृथ्वी लोक में हाहाकार मच जाता है। देवता परमपिता ब्रह्मा के पास जाते हैं और वंदना करते हैं। इस बीच आकाशवाणी होती है कि अयोध्या के राजा दशरथ के घर भगवान राम का अवतार होगा। राम ही रावण के अत्याचारों से लोगों को मुक्ति दिलाएंगे। इसके बाद कलाकार भगवान राम के जन्म का मंचन दिखाकर कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामजन्म के पश्चात मुनि विश्वामित्र के यज्ञ का ताड़का, सुबाहु आदि राक्षस विध्वंस कर देते है। इससे विश्वामित्र को चिंता होती है, तभी आकाशवाणी होती है किउनके यज्ञ की रक्षा भगवान राम करेंगे। विश्वामित्र अयोध्या पहुंचते हैं और यज्ञ की रक्षा के लिए राम-लक्ष्मण को लेकर आते हैं। प्रभु राम यज्ञ की रक्षा करते हुए ताड़का का वध करते हैं। इस मौके पर शिव कुमार पाठक, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, पुष्प दंत जैन, दीप अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, कीर्ति रमन दास, विकास जालान, महेश गर्ग, अनुराग गुप्ता, नवोदित त्रिपाठी, गोवर्धन दास अग्रवाल, संतोष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed