{"_id":"59a722224f1c1b42738b47b1","slug":"201504125474-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचारी को मौके पर मौका दे रहा जीडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचारी को मौके पर मौका दे रहा जीडीए
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर।
आय से अधिक संपत्ति समेत कई मामलों में निलंबित एआरटीओ आरएस यादव का कांप्लेक्स बचाने के लिए जीडीए मौके पर मौका दे रहा है। यही वजह है कि मानचित्र की अनदेखी कर बेतियाहाता में आलीशान कांप्लेक्स खड़ा करने का मामला पकड़ में आने के दो महीने बाद भी प्राधिकरण आरएस यादव के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सका। यही नहीं खुद के प्रति धोखाधड़ी को भी जीडीए के अफसरों ने नजरअंदाज कर दिया।
प्राधिकरण की जांच में निलंबित एआरटीओ के कांप्लेक्स के बेसमेंट में एक बैंक का कार्यालय संचालित होने समेत कई कमियां पाई गई हैं। कांप्लेक्स का मानचित्र आरएस यादव के पिता फौजदार यादव के नाम से जारी हुआ था, लिहाजा प्राधिकरण ने उन्हें मानचित्र प्रस्तुत कर कंपांउडिंग कराने के लिए नोटिस दिया था। इसपर फौजदार यादव के दस्तखत से मानचित्र के साथ ही कंपांउडिंग के लिए प्रार्थनापत्र भी दे दिया गया जबकि उन्हें मरे करीब आठ साल हो गए। अखबारों के जरिए जब प्राधिकरण को इसकी जानकरी हुई तो सभी के होश फाख्ता हो गए। इसके बाद भी जीडीए ने कोई कार्रवाई करने की बजाए फिर एक नोटिस देकर निलंबित एआरटीओ को मौका दे दिया। अब आरएस यादव की मां ने प्रार्थनापत्र देकर कुछ और मौका मांगते हुए कहा है कि वह खुद कंपाउडिंग के लिए मानचित्र प्रस्तुत करेंगी।