{"_id":"59970daa4f1c1bba518b4580","slug":"201503071658-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मेडिकल कॉलेज आएंगे राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मेडिकल कॉलेज आएंगे राहुल गांधी
Updated Fri, 18 Aug 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगे। गोरखपुर पहुंचने के बाद वह ऑक्सीजन की कमी से जान गंवाने वाले बच्चों के पीड़ित घरवालों से भी मिलेंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल ने बताया कि शनिवार को सुबह करीब 10 बजे राहुल गांधी गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वह सबसे पहले मेडिकल कॉलेज में अपने बच्चे को खोने वाले बाघागाड़ा के ब्रह्मदेव यादव के घर जाएंगे। वहां से मलाव गांव में नीतेश शुक्ला के घर जाएंगे। फिर बिसरौलिया में पीड़ित परिवार से मिलने के बाद खुटहन जाकर जितेंद्र के पीड़ित परिवार से मिलेंगे। जमाल ने बताया कि इन परिवारों से मिलने के बाद राहुल गांधी शाम करीब चार बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे। वहां पूरे प्रकरण की जानकारी लेंगे। उनके साथ कांग्रेस के महामंत्री गुलाम नबी आजाद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर भी मौजूद रहेंगे।
डॉक्टरों की टीम और सुरक्षा बल न लगाएं
गोरखपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि राहुल गांधी ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि दौरे के दौरान एसपीजी काफिले में मेडिकल वैन और डॉक्टरों की टीम न लगाई जाए। डॉक्टरों की टीम मरीजों के देखरेख में अपना योगदान दे। इसके अलावा सुरक्षा के लिए फोर्स भी न लगाने का अनुरोध किया है ताकि इनकी ओर से की जा रही बाढ़ पीड़ितों की मदद में दिक्कत न आने पाए।