{"_id":"5978dd8f4f1c1b0c2e8b470f","slug":"201501093263-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के लाला गुरवलिया गांव में मंगलवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ससुर को हिरासत में ले लिया। विवाहिता के ससुराल के अन्य लोग घर छोड़कर गायब हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ही ग्राम सपहां निवासी महेश गोंड़ ने अपनी 26 वर्षीय पुत्री ललिता की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व अवधेश गोंड़ पुत्र बंगाली गोंड़ के साथ की थी। मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में ललिता की मौत हो गई। ससुराल वाले आनन-फानन में शव ट्रैक्टर-ट्राली पर लादकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना मायके वालों को दे दी। मायके वालों की सूचना पर 100 नंबर पीआरबी व मधुरिया चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव लदे ट्रैक्टर - ट्राली को कब्जे में ले लिया। मृतका की मां लीलालती देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि ललिता के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। दहेज के लिए उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपी ससुर बंगाली गोंड़ को हिरासत में ले लिया। शेष आरोपी घर छोड़कर गायब हैं। इस संबंध में एसओ नीरज शाही का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ में पकड़ होंगे।