{"_id":"595268f14f1c1b1b458b46b7","slug":"201498573041-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में जाकर पुलिस ने जांची सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में जाकर पुलिस ने जांची सुरक्षा व्यवस्था
Updated Tue, 27 Jun 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
बैंकों में लोगों की चेकिंग करती पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
तीन दिन बाद मंगलवार को बैंक खुलने पर जुटी भीड़ को देखते हुए सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बैंकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था जांची। शहर के सभी प्रमुख बैंकों में पुलिस ने भीड़ के बीच बिना काम के आए लोगों से पूछताछ की। साथ ही बैंकों के सीसीटीवी कैमरे की स्थिति जांची। बैंकों के आसपास खड़े कई बिना नंबर के वाहनों को संदेह के आधार पर पुलिस ने उठवा लिया।
तीन दिन की बंदी के बाद मंगलवार की सुबह बैंक खुलने के साथ ही ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी थी। सुबह सीओ कैंट अभय मिश्रा, इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी फोर्स के साथ सिविल लाइंस स्थित इलाहाबाद बैंक पहुंचे। यहां चेकिंग के बाद वे सीधे रेलवे जीएम आफिस स्थित एसबीआई शाखा पहुंचे। इस दिन शहर के सभी प्रमुख बैंकों के आसपास पुलिस की मौजूदगी देखी गई। चेकिंग के दौरान ही बैंक परिसर या आसपास खड़े वाहनों की भी चेकिंग की गई। बिना नंबर के वाहनों को पुलिस ने उठवा लिया। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया कि तीन की बंदी के बाद बैंकों में भीड़ थी। एहतियातन सभी बैंकों की चेकिंग की गई। बैंकों के आसपास विशेष चौकसी बरती जा रही है।