फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   2 girls drowned

बालिकाएं डूबीं

Mon, 09 Sep 2019 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
2 girls drowned
दो बालिकाएं तालाब में डूबीं, एक की मौत
विज्ञापन

दूसरी की हालत गंभीर, जिला अस्पताल के लिए रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी(देवरिया)। थाना क्षेत्र के टीकमपार गांव में रविवार देरशाम तालाब में नहाते समय डूबने से एक बालिका की मौत हो गई। बचाने की कोशिश में सहेली भी डूब गई। काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला गया। भाटपाररानी पीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

टीकमपार गांव निवासी स्व. राजेन्द्र प्रसाद की पुत्री नीलम (12) अपनी सहेली पुष्पा (10) पुत्री बृजेश के साथ बकरी चराने गई थी। कुछ देर बाद दोनों नहाने लगीं। नहाते समय पैर फिसलने से नीलम गहरे पानी मे चली गई। उसे डूबता देख शोर मचाती हुई पुष्पा उसकी ओर बढ़ी। बचाने की कोशिश में वह भी डूबने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे। स्थानीय गोताखोरों व जाल की मदद से दोनों की तलाश शुरू हुई। कुछ देर बाद पुष्पा को बाहर निकाल लिया गया। आनन-फानन में परिजन उसे भाटपाररानी पीएचसी ले गए, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद हालात गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, देर रात नीलम का शव तालाब से बाहर निकाला गया। शव देखते ही परिवारवालों में कोहराम मच गया। दोनों बालिकाएं गांव के ही प्राथमिक स्कूल में पढ़ती थीं। भाटपाररानी पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई थी। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed