{"_id":"5922f5eb4f1c1b3d6a536c57","slug":"192-will-build-aanganbadi-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 192 आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 192 आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 192 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए शासन से धनराशि जारी कर दी गई है। प्रत्येक केंद्र के निर्माण पर 8.6 लाख रुपये खर्च होंगे। इनमें दो लाख रुपये बाल विकास एवं सेवा पुष्टाहार विभाग की तरफ से और पांच लाख रुपये मनरेगा से खर्च किए जाएंगे, जबकि एक लाख छह हजार रुपये ग्राम पंचायत खर्च करेगी।
जिले में अब भी बहुत से ऐसे आंगनबाड़ी केंद्र जिनका संचालन आंगनबाड़ियां अपने घरों में करती हैं। इसे देखते हुए शासन की तरफ से 192 भवनों के निर्माण के लिए धनराशि दी गई है। बाल विकास विभाग की तरफ से प्रत्येक केंद्र को दो लाख रुपये के हिसाब से 3.84 करोड़ रुपये दे दिए गए हैं। कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायत और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग होगा। इनमें 136 केंद्रों का निर्माण ग्राम पंचायतें कराएंगी, जबकि 56 केंद्रों का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की तरफ से कराया जाएगा।

ऐसा होगा भवन
आंगनबाड़ी केंद्र पर बनने वाले भवन में एक हाल, स्टोर रूम, किचन और बरामदे का निर्माण कराया जाएगा। उसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र पर शौचालय व बाथरूम भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन