फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जीवन रहे न रहे, एक बार और कर लूं मतदान

जीवन रहे न रहे, एक बार और कर लूं मतदान

Mon, 13 May 2019 12:38 AM IST
Santkabir Nagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 13 May 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
जीवन रहे न रहे, एक बार और कर लूं मतदान
103 साल की पारस देई महेश्वरपुर बूथ पर किया मतदान। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर/बाघनगर। जिले में मतदाता जागरूकता अभियान की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महेश्चरपुर के एक मतदान केंद्र पर 103 वर्षीय बुजुर्ग महिला पारस देवी लाठी के सहारे मतदान करने आई।
विज्ञापन


धनघटा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महेश्वरपुर पर महेश्वरपुर निवासी 103 वर्षीय पारस देवी लाठी के सहारे अपना मत देने आई। उन्हें उनका बेटों ने मतदान कराया। बुजुर्ग पारस देवी कहना था कि उनकी उम्र काफी हो गई है। पता नहीं कब तक मतदान कर पाऊंगी। जब तक जिंदा हूं कम से कम तब तक तो मतदान कर लूं। उनको किसी तरह से उनका बेटा मतदान केंद्र के अंदर ले गया और मतदान कराया। इस दौरान पीठासीन अधिकारी ने भी बुजुर्ग को प्राथमिकता दी। इसी तरह से कोचरी के बूथ पर 80 साल की पूतना देवी ने मतदान किया। सेमरियावां के करही में 87 साल की हसीबुन्निशा ने मतदान किया। वहीं महुआरी में जिला स्काउट मास्टर मनोज कुमार अनिल ने स्काउट टीम के साथ मौजूद रहकर दिव्यांग को मतदान कराने में सहयोग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed