{"_id":"5c0ac87fbdec2241a8749d69","slug":"191544210559-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की तरह दूधिया रोशनी से चमकेगा अपना शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ की तरह दूधिया रोशनी से चमकेगा अपना शहर
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ की तरह दूधिया रोशनी से चमकेगा अपना शहर
- नौ और दस दिसंबर को निर्बाध बिजली आपूर्ति, अतिरिक्त सतर्कता
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन से पहले ही अपना शहर लखनऊ की तरह दूधिया रोशनी से चमकेगा। एयरपोर्ट से गोरखनाथ मंदिर तक एलईडी लाइटें लगा दी गई हैं। एयरपोर्ट सर्किट हाउस, फिर पैडलेगंज, विश्वविद्यालय चौराहा होते हुए गोरखनाथ मंदिर तक भी एलईडी लाइटें जलती रहेंगी। नगर निगम ने लाइट लगाने का काम लगभग पूरा कर लिया है। शनिवार की रात से सभी लाइटें जगमग हो जाएंगी।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत यूपी के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस लिहाज से बिजली की निर्बाध आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। मुख्य अभियंता मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि 24 घंटे बिजली की आपूर्ति पहले से हो रही है लेकिन अतिरिक्त गैंगमैन लगाकर सतर्कता बरती जा रही है।