{"_id":"5bdb2fe0bdec226953783c4c","slug":"191541091296-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य अभियंता कार्यालय पर दिया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य अभियंता कार्यालय पर दिया धरना प्रदर्शन
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य अभियंता कार्यालय पर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। विद्युत मजदूर संगठन व विद्युत संविदा मजदूर संगठन की तरफ से मोहद्दीपुर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर गुरुवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। विद्युत मजदूर संगठन के जोनल मंत्री मनीष राय ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर धरना शुरू किया गया है।
प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रभाकर पांडेय ने मांग की कि कार्यालय सहायक द्वितीय और टीजी 2 समकक्ष को छठवें वेतन आयोग के मुताबिक 4200 रुपये और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और श्रमिकों को 2600 रुपये का पे ग्रेड लगाया जाए। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मियों की पिछले छह माह से बंद पेंशन भी पुन: लागू की जाए। धरने में केपी सिंह, जगन्नाथ यादव, विजय प्रकाश चौधरी, बसंत पांडेय, रामबचन, सिद्धार्थ सिंह, दिनेश, देवप्रकाश शर्मा, अशोक गौड़िया आदि शामिल थे।