{"_id":"5bd4a2bdbdec2269436b92ad","slug":"191540661949-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने बहू को सरिये से पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर ने बहू को सरिये से पीटकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
muradnagar murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर/ गोल्हौरा। मामूली बात पर गुस्साए ससुर ने बहू की सरिया से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद भी जी नहीं भरा तो उसके चेहरे को भी वार कर बुरी तरह बिगाड़ दिया। बहू की मां को भी चाकू मार कर घायल कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुर ने खुद ही थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया।
यह दर्दनाक घटना शनिवार भोर को गोल्हौरा थाना क्षेत्र के तिघराघाट गांव में हुई। यहां निवासी जटाशंकर का विवाह मिश्रौलिया क्षेत्र के भैंसहवा गांव निवासी हरिश्चंद्र की बेटी इंद्रमति (28) से चार वर्ष पूर्व हुआ था। उसके तीन माह की बच्ची भी है। बताया जा रहा है कि हरिश्चंद्र की तबीयत काफी खराब है। पिता ने बेटी को देखने की इच्छा जाहिर की, इसीलिए हरिश्चंद्र की पत्नी विंधेश्वरी (60) शुक्रवार को इंद्रमति की विदा कराने उसके ससुराल आई थी। विदाई की बात से साधुशरण नाराज थे। रविवार की भोर उसने झगड़ते हुए इंद्रमति पर लोहे के सरिये से हमला कर दिया और तब तक मारता रहा जब तक वह मर नहीं गई। इतना ही नहीं, उसने सरिया मार-मारकर उसका चेहरा भी बिगाड़ दिया। बचाने के दौरान विंधेश्वरी पर भी चाकू से हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर पुलिस को सूचना दी। विंधेश्वरी की हालत गंभीर है, उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, हत्यारोपी ससुर साधुशरण ने थाने जाकर समर्पण कर दिया। एसओ अवध नारायण यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
कौन संभालेगा तीन माह की बच्ची को
मां को पहचानने और उसे समझने से पहले ही तीन माह की बच्ची राधिका के सिर से मां का साया उठ गया। तीन माह की राधिका को पता ही नहीं है कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है। पड़ोस की ही एक महिला राधिका को संभाल रही थी। मगर वह चीख-चीख कर रो रही थी। उसे रोता हुआ देख हर कोई ससुर को कोसता नजर आ रहा था। मां के अलावा घर में कोई और महिला नहीं है।