{"_id":"5ba00492867a557fed5e929a","slug":"191537213586-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द खुल जाएगा 100 बेड का मैटरनिटी हॉस्पिटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द खुल जाएगा 100 बेड का मैटरनिटी हॉस्पिटल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जिला महिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान बच्ची को दुलार किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जिला महिला अस्पताल परिसर में बनकर तैयार 100 बेड का मैटरनिटी हॉस्पिटल जल्द मरीजों के लिए खोल दिया जाएगा। सोमवार को जिला महिला अस्पताल व जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद यह जानकारी दी। करीब एक घंटे तक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों ही अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं, डॉक्टरों, कर्मचारियों की उपस्थिति जांचने के साथ ही मरीजों, तीमारदारों से भी फीडबैक लिया और संतुष्ट नजर आए।
सोमवार को सीएम करीब 10.30 बजे पहले जिला महिला अस्पताल पहुंचे। वहां सर्जिकल वार्ड, लेबर रूम और बीमार नवजात बच्चों के लिए बने 20 बेड के न्यू सिक बार्ड केयर यूनिट का निरीक्षण किया। वहां चिकित्सकीय सुविधाओं का जायजा लेने के बाद वह जिला अस्पताल के इंसेफेलाइटिस वार्ड गए जहां उन्होंने नए वार्ड का निरीक्षण किया और बीमार मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में डॉक्टरों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को सीएम करीब 10.30 बजे पहले जिला महिला अस्पताल पहुंचे। वहां सर्जिकल वार्ड, लेबर रूम और बीमार नवजात बच्चों के लिए बने 20 बेड के न्यू सिक बार्ड केयर यूनिट का निरीक्षण किया। वहां चिकित्सकीय सुविधाओं का जायजा लेने के बाद वह जिला अस्पताल के इंसेफेलाइटिस वार्ड गए जहां उन्होंने नए वार्ड का निरीक्षण किया और बीमार मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में डॉक्टरों से बातचीत की।
विज्ञापन
बाबा जी! सब ठीक है
महिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचते ही सामने खड़ी महिलाओं में से मुख्यमंत्री नेे छोटे काजीपुर की रहने वाले खुशनुमा फिरोज से पूछा कि डॉक्टर इलाज कर रहे हैं कि नहीं, दवाएं मिलती हैं कि नहीं? जवाब में खुशनुमा ने कहा, बाबा सब ठीक है। इलाज हो रहा है और दवाएं भी मिल रही हैं। इसी तरह मुख्यमंत्री जिला अस्पताल के निरीक्षण बाद बाहर निकलते वक्त परिसर में खड़ी कुशीनगर के टीकर गांव की आरती के पास रुक गए। उनके बच्चों अनुष्का और आदर्श के सिर पर हाथ फेरते हुए दुलारा और आरती से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। आरती ने बताया कि पति चंदन के बेरोजगार होने की वजह से बच्चों का पढ़ा नहीं पा रही। इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में कोई फीस नहीं लगती। बच्चों का दाखिला वहां कराओ। कोई दिक्कत हो तो प्रशासनिक अफसरों से मिलो।
विज्ञापन