{"_id":"5b48fa854f1c1b3a748b46f9","slug":"191531509381-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक के जरिए दी पुरुष समाज को जागृत करने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक के जरिए दी पुरुष समाज को जागृत करने का संदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
रेलवे अधिकारी क्लब में रेलवे स्कूलों में हाईस्कूल में अच्छे अंक पाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। एनई रेलवे के केंद्रीय कर्मचारी कल्याण निधि की लघु नाटिका मंचन कर सफाई के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार को रोकने के लिए पुरुषों को संदेश दिया गया। शुक्रवार को आफिसर्स क्लब में आयोेजित संगोष्ठी के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे कला समिति के कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
इस मौके पर राशि मनि राय, सदस्य पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन ने रेलवे स्कूलों के हाईस्कूल में अच्छे अंक से उत्तीर्ण छात्राओं को प्रशस्तिपत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए निधि लाल ने कहा कि आप सभी को सरकार की ओर से महिला सुरक्षा के बनाए गए नियमों और अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। आत्मरक्षा के विभिन्न तकनीक के बारे में जानकारी देकर हमेशा एक दूसरे की सहायता के लिए तत्पर रहना होगा। इस दौरान डॉ. तनु वर्मा ने महिलाओं में होने वाले विभिन्न रोगों के कारण और बचाव संबंधी जानकारी दी।