फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गांव में जाएं जनप्रतिनिधि, जनता को समय दें-योगी

गांव में जाएं जनप्रतिनिधि, जनता को समय दें-योगी

Thu, 21 Jun 2018 01:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 21 Jun 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
गांव में जाएं जनप्रतिनिधि, जनता को समय दें-योगी
योगी आदित्यनाथ ने बैठक को संबोधित किया।
गोरखपुर। गोरक्ष प्रांत के संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा सरकार के मंत्री, सांसद और विधायकों को नसीहत भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि क्षेत्र में जाकर समय बिताएं और जनता की समस्या सुनें। हर जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में कार्यालय खोले ताकि जनता से सीधे जुड़ाव और संवाद बना रहे। क्षेत्र की कई छोटी शिकायतें भी शासन तक पहुंचती हैं, जबकि इनका निस्तारण जनप्रतिनिधि स्थानीय स्तर पर भी करा सकते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में गोरक्ष प्रांत के सांसद, विधायक, मंत्री और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र और यूपी सरकार 100 से ज्यादा जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। ज्यादातर योजनाएं गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के लिए हैं। इनका प्रचार-प्रसार करें और जनता के बीच जाकर उपलब्धियां गिनाएं। आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। बूथ, सेक्टर और मंडल स्तरीय संगठन को मजबूत बनाकर कोई भी चुनाव जीता जा सकता है।
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने भी संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करके सरकार की उपलब्धियां गिनाईं जा सकती हैं। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और उपेंद्र तिवारी सांसद जगदंबिका पाल, कमलेश पासवान, हरीश द्विवेदी और शरद त्रिपाठी ने भी जनता से जुड़ाव पर जोर दिया। गोरक्ष प्रांत के गोरखपुर, संतकबीरनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के जनप्रतिनिधियों ने भी संगठन को मजबूत बनाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नहीं पहुंचे कई मंत्री, सांसद और विधायक

मुख्यमंत्री की संगठनात्मक बैठक में देवरिया से भाजपा सांसद कलराज मिश्र नहीं पहुंच सके। क्षेत्र के 44 में से आठ विधायक भी नहीं पहुंच सके। गोरखपुर नगर से भाजपा विधायक डॉ. आरएमडी, ग्रामीण से विपिन सिंह, चौरीचौरा संगीता यादव और बांसगांव से भाजपा विधायक डॉ. विमलेश पासवान भी बैठक का हिस्सा नहीं बन सके। इटवा से विधायक सतीश द्विवेदी, बस्ती के कप्तानगंज से विधायक सीपी शुक्ला, श्रीराम चौहान और आजमगढ़ के फूलपुर से विधायक अरुण यादव नहीं आए। तीन में से एक एमएलसी विजयबहादुर पाठक भी नहीं आ सके। मंत्री दारा सिंह चौहान भी बैठक में नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed