फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बिजली के बिना गर्मी में ‘तड़पे’ पूरी रात

बिजली के बिना गर्मी में ‘तड़पे’ पूरी रात

Mon, 18 Jun 2018 01:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 18 Jun 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
बिजली के बिना गर्मी में ‘तड़पे’ पूरी रात
electricity demo pic
गोरखपुर। सूरजकुंड में शनिवार रात जंफर कटने से दुर्गाबाड़ी एवं सूरजकुंड उपकेंद्र से जुड़े दर्जन भर मुहल्लों के उपभोक्ताओं को रात जागकर बितानी पड़ी। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए। बच्चे, बुजुर्ग सभी परेशान रहे। भोर में करीब तीन बजे खराबी को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

एफसीआई उपकेंद्र से एक ही लाइन से दुर्गाबाड़ी और सूरजकुंड उपकेंद्रों को बिजली आपूर्ति की जाती है।

सूरजकुंड में हार्वर्ट बांध के पास जंफर कटने से दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद जंफर को ठीक कर भोर में प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल की। वहीं बिजली कटौती से बेतियाहाता, तारामंडल और आजादनगर इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों को भी परेशानी उठानी पड़ी। सबसे ज्यादा दिक्कत पानी की हुई। अवर अभियंता नागेंद्र नाथ ने बताया कि बांध के पास रात 11 बजे जंफर कट गया था, जिसे ठीक कराने के बाद आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन

दाउदपुर में एबीसी केबल जला

शनिवार रात दाउदपुर काली मंदिर के पास एबीसी केबल जल गया। उपभोक्ताओं की सूचना के बाद बिजली कर्मियों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कराई। दोपहर 12 बजे से शट डाउन लेकर केबल को दुरुस्त किया गया। इस दौरान गर्मी से लोग बेहाल रहे। जेई प्रदीप सिंह ने बताया कि एबीसी केबल बदलने के लिए शट डाउन लिया गया था। इस कारण हरिहर प्रसाद दूबे मार्ग, कसया रोड, काली मंदिर के आसपास वाले क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर होगी लोड की जांच : एसई

नगरीय अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने कहा कि गर्मी और उमस के कारण महानगर में करीब 20 फीसदी बिजली की खपत बढ़ गई है। उपभोक्ताओं ने घर में एसी, कूलर आदि लगवा रखा है, लेकिन लोड नहीं बढ़वाया। इससे ट्रांसफार्मर, फीडर के साथ ही उपकेंद्रों पर लोड बढ़ रहा है। विभिन्न मुहल्लों में तार टूटने, ट्रांसफार्मर जलने और फ्यूज उड़ने की घटनाएं रोजाना हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अब विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर घरों में लगे कनेक्शनों के लोड की जांच कराई जाएगी। स्वीकृत लोड से अधिक इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं पर पेनाल्टी लगाने के साथ उनके लोड बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed