फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   RSS training camp man building school

आरएसएस का प्रशिक्षण शिविर व्यक्ति निर्माण की पाठशाला

Sat, 02 Jun 2018 01:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 02 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
RSS training camp man building school
संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले - फोटो : file photo
गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के विशेष और सामान्य वर्ग के प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने हिस्सा लिया। कानपुर, गोरक्ष, अवध और काशी प्रांत से आए स्वयं सेवकों से बात की। सह सर कार्यवाह ने कहा कि समाज के प्रति समर्पित होकर काम करना है। देश युवाओं का है। युवा ही इसे एक बार फिर विश्व गुरु बनाएंगे। संघ का प्रशिक्षण शिविर ही व्यक्ति निर्माण की पाठशाला है।
विज्ञापन


आरएसएस का प्रशिक्षण शिविर 19 मई से बिलंदपुर खत्ता स्थित सरस्वती विद्यामंदिर में चल रहा है। इसमें चार प्रांत के करीब 700 स्वयं सेवक हिस्सा ले रहे हैं। सभी को आरएसएस की नीतियों की जानकारी दी जा रही है। इसी सिलसिले में सह सर कार्यवाह गोरखपुर आए हैं। वह चार जून तक यहां रहेंगे।
विज्ञापन


स्वयं सेवकों के बीच शुक्रवार को पहुंचे सह सर कार्यवाह ने कहा कि हर व्यक्ति को इस बात पर गर्व होना चाहिए कि वे दुनिया के सबसे बड़े संगठन के सदस्य हैं। स्वयं सेवक यहां से जो सीखकर जाएं, उसे समाज के लोगों को बताएं। संघ का विस्तार हो, यह प्रयास हर स्वयं सेवक का होना चाहिए। इससे पहले स्वयं सेवकों ने शाखा लगाया। योग, ध्यान और प्राणायाम किया। दोपहर, शाम को अलग-अलग समय पर बौद्धिक वर्ग लगाया गया। प्रशिक्षण शिविर में 18 से 40 वर्ष और 40 से 60 वर्ष के स्वयं सेवक हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पथ संचलन कल

स्वयं सेवकों के प्रशिक्षण वर्ग का पथ संचलन रविवार (तीन जून) को शाम छह बजे होगा। करीब 700 स्वयं सेवक गणवेश में निकलेंगे। पथ संचलन सरस्वती विद्या मंदिर से शुरू होगा। स्वयं सेवक सूरजकुंड से गोरखनाथ मंदिर तक जाएंगे। गोरखनाथ मंदिर से फिर सरस्वती विद्या मंदिर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed