{"_id":"5a1ad6024f1c1ba7678bde5e","slug":"191511708162-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 26 Nov 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
रैली में शामिल स्काउट गाइड।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बक्शीपुर स्थित इस्लामियां इंटर कॉलेज में आयोजित स्काउट गाइड शिविर के तहत रविवार को 35 स्कूलों की टीमों ने रैली निकाली और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
रैली सुबह 7:30 बजे निकाली गई, जो अग्रसेन चौराहा, बैंक रोड, विजय चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर के रास्ते होते हुए फिर इंटर कॉलेज पहुंची। इसके जरिए स्काउट गाइड ने स्वच्छता अभियान, एकता व अखंडता, देश प्रेम, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। रैली के संयोजक कॉलेज के प्रधानाचार्य जफर अहमद खान रहे। शाम को कैंप फायर का आयोजन किया गया। इसमें महानगर के अलावा चौरीचौरा, खजनी, कैंपियरगंज, सहजनवां, गोला के स्काउट गाइड्स ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर जिला मुख्य आयुक्त रामजन्म सिंह, जिला सचिव दिनेश मणि त्रिपाठी, स्काउट कमिश्नर श्रीनिवास शुक्ला, आरएन गुप्ता, नदीमुल्लाह अब्बासी, अफजाल अहमद, डॉ. वाहिद अली आदि मौजूद रहे।