{"_id":"5a16daf64f1c1bc8678bd48e","slug":"191511447286-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" खो खो में एलपीएम, वॉलीबॉल में राधिका का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो खो में एलपीएम, वॉलीबॉल में राधिका का जलवा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 23 Nov 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
खो खो प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधव पब्लिक स्कूल, बेनुआ टीकर में गुरुवार को अंतरविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में राधिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मझगांवा ने पूर्वांचल पब्लिक स्कूल कौड़ीराम को वॉलीबॉल में 25-14, 25-11 से पराजित किया। वहीं खो खो में एलपीएम गोला ने सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल को हराया।
वॉलीबॉल के दूसरे मैच में सरमाउंट ने द्रौपदी देवी स्कूल खजनी को 25-16, 28-26 से हराया। खो खो के दूसरे मैच में राधिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने उमाशंकर विद्यापीठ को हराकर आगे की राह बनाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. मीना अद्यमी और विशिष्ट अतिथि प्रबंधक इंद्रजीत ओझा ने किया।
इसके बाद माधव पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मशाल जुलूस निकाला, जो विद्यालय से कसिहार, बिस्टौली, बेलीपार, डंवरपार, बरईपार होते हुए दोबारा विद्यालय पहुंचकर खत्म हुआ। इस दौरान आलोक त्रिपाठी, केपी राय, संतोष कुमार, अश्वनी पांडेय, द्रौपदी देवी, रंजीत, शशि प्रकाश, विपिन बिहारी पांडेय, दिलीप कुमार आदि मौजूद थे।