फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   स्वच्छता पर पुलिसवालों को मिलेगा इनाम

स्वच्छता पर पुलिसवालों को मिलेगा इनाम

Tue, 10 Oct 2017 02:15 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता पर पुलिसवालों को मिलेगा इनाम

विज्ञापन
गोरखपुर। पुलिस लाइंस आवास में रहने वाले कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा मिल सकता है। आईजी मोहित अग्रवाल की ओर से ‘घर स्वच्छ बनाएं और इनाम पाएं’ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस अनोखी पहल से पुलिस लाइंस में रहने वाले लोग काफी खुश है। आईजी का कहना है कि साफ-सफाई के प्रति जागरूकता के लिए यह योजना बनाई गई है। 18 अक्टूबर को इस योजना के लिए बनाई गई कमेटी सबके घरों का निरीक्षण कर पुरस्कार के लिए चयन करेगी।

कमेटी में आईजी जोन, डीआईजी, एसएसपी की पत्नी शामिल हैं। ये बेहतर सफाई व्यवस्था, साज-सज्जा वाले 10 घरों का चयन करेंगे। चयन के दौरान टॉयलेट, किचन, बिजली के तार, कूड़ा फेंकने की व्यवस्था, पेड़-पौधों पर नंबर दिए जाएंगे। पुलिस लाइंस में आठ सौ परिवार रहते हैं। आईजी ने बताया कि प्रथम पुरस्कार के रूप में टीवी, दूसरा पुरस्कार फ्रिज, तीसरे पुरस्कार के रूप में माइक्रोवेव दिया जाएगा। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार के रूप में साइकिल और मिक्सर भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed