फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आरक्षण ने तोड़ी कई धुरंधरों की आस

आरक्षण ने तोड़ी कई धुरंधरों की आस

Thu, 05 Oct 2017 01:32 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
आरक्षण ने तोड़ी कई धुरंधरों की आस

विज्ञापन
गोरखपुर।
नगर निगम चुनाव की आरक्षण सूची से कई धुरंधरों की आस टूट गई। इनमें सबसे ज्यादा असर भाजपा के निवर्तमान पार्षदों पर पड़ा है।
भाजपा के वीर सिंह सोनकर, रणंजय सिंह जुगनू, ममता लाल यादव, धर्मदेव चौहान, रमेश गुप्ता और बृजेश पाल बिना लड़े ही मैदान से बाहर हो गए। सपा के भी कई दिग्गजों को आरक्षण सूची ने निराश किया है। इनमें चार बार पार्षद रहे और सपा पार्षद दल के नेता संजय सिंह भी शामिल हैं। इस बार रुस्तमपुर वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है। सपा के एक और दिग्गज हीरालाल यादव भी चुनाव नहीं लड़ सकते और ना ही अपनी पत्नी को लड़ा सकते हैं क्योंकि इस बार यह वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है।

पिछली बार चुनाव न लड़ने का मलाल पाले कई धुरंधर इस बार फिर से नगर निकाय के चुनाव में ताल ठोक सकते हैं। शाहपुर वार्ड अनारक्षित कर दिया गया है। हालांकि, शाहपुर वार्ड से चंद्रशेखर सिंह की मां ही इस बार पार्षद हैं लेकिन अनारक्षित होने की वजह से चंदशेखर सिंह इस वार्ड से मैदान में उतर सकते हैं। महुई सुघरपुर को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। ऐसे में इस वार्ड से रामदयाल फिर से मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि रामदयाल ने अपनी पत्नी को पिछला चुनाव लड़ाकर जीत हासिल कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed