फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   400 शिक्षामित्रों ने दी गिरफ्तारी

400 शिक्षामित्रों ने दी गिरफ्तारी

Thu, 07 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
400 शिक्षामित्रों ने दी गिरफ्तारी
संतकबीरनगर। सम्मान जनक मानदेय को लेकर जूनियर हाईस्कूल में धरने पर बैठे शिक्षामित्रों को गुरुवार को पुलिस ने आधी अधूरी तैयारी के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान चार सौ शिक्षा मित्रों ने अपनी सांकेतिक गिरफ्तारी दी। इससे पूर्व शिक्षामित्रों और पुलिस प्रशासन के बीच इस दौरान कई बार नोकझोंक भी हुई। अंत में शिक्षामित्रों ने सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों देकर मान गए।
विज्ञापन

आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षामित्र जूनियर हाईस्कूल में धरना दे रहे थे। वे कलेक्ट्रेट पैदल जाने के लिए अड़े थे। करीब दो बजे शिक्षामित्र धरना स्थल से उठे और पैदल कलेक्ट्रेट पर जाने के लिए बढ़े ही थे कि पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान शिक्षामित्रों और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की तीखी नोकझोंक होने लगी। शिक्षामित्र गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जब शिक्षामित्र आने बढ़ी पुलिस ने लाई गईं दो बसों में शिक्षामित्रों को बैठाना शुरू कर दिया। संख्या अधिक होने के कारण दो बसें कम पड़ गईं। इससे नाराज शिक्षा मित्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इससे मार्ग जाम लग गया। शिक्षामित्रों की संख्या को देखते हुए पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। इसके बाद जूनियर हाईस्कूल में ही गिरफ्तारी पर सहमति बनी। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रणजीत राय ने कहा कि प्रशासन उनके आंदोलन को दबाना चाहता है, पर शिक्षा मित्र इससे डरने वाले नहीं है। इस दौरान मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने शिक्षामित्रों की सांकेतिक गिरफ्तारी की गई और वहीं रिहा कर दिया गया। रणजीत राय ने बताया कि 400 शिक्षा मित्रों ने अपनी गिरफ्तारी दी है। उनका आंदोलन आगे और तेज होगा। इस अवसर पर बृजेश चौधरी, विनोद यादव, नितेश सिंह, विजय मिश्र, महेंद्र यादव, मूलचंद यादव, विजय पांडेय, दुर्गा यादव, संजय पांडेय, जितेंद्र पाठक, गणेश सिंह, प्रमोद पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुलिस की लापरवाही से लग गया जाम
संतकबीरनगर। पुलिस अधिकारियों की लापरवाही कहे या ना समझी। शिक्षामित्रों की गिरफ्तारी के लिए लाई गईं दोनों बसो को जूनियर हाईस्कूल के सामने सड़क पर ही खड़ा कर दिया गया। इसके बाद शिक्षामित्रों को जबरन बस में बैठाने लगे तो सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। बाद में शिक्षा मित्र जूनियर हाईस्कूल परिसर में गए तो जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed