{"_id":"598a09c74f1c1b896c8b49ed","slug":"191502218695-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन के मामले में अभियंता समेत सात के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गबन के मामले में अभियंता समेत सात के खिलाफ मुकदमा
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के बेलभरिया ड्रेन की सफाई के मामले में हुए गड़बड़झाले के मामले में जूनियर इंजीनियर समेत सात के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी, मारपीट, धमकी देने की धारा में मुकदमा पंजिकृत कर मामले की जांच की जा रही है। मामला यह है कि अक्टूबर वर्ष 2016 में नगर क्षेत्र के चिऊरहां के रहने वाले चन्द्रशेखर साहू ने बेलभरिया ड्रेन की सफाई में हुए गबन के मामले को लेकर डीएम समेत पुलिस से शिकायत की। साथ ही गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। लेकिन पुलिस प्रशासन ने इस मसले पर ध्यान नहीं दिया। जब अधिकारियों से न्याय नहीं मिला तो इसके बाद चन्द्रशेखर ने 3 जुलाई 2917 को सीजेएम न्यायालय में 156-3 के तहत वाद दाखिल किया। इस प्रकरण में सुनवाई के दौरान सीजेएम ने गंभीर रूख अख्तियार करते हुए चौक थानेदार को मुकदमा दर्ज करने का आदेश 6 जुलाई को 2017 को दिया। न्यायालय के आदेश के क्रम में अजय कुमार श्रीवास्तव जेई सिचाई खंड द्वितीय, रमाकान्त पाण्डेय सहायक अभियंता सिचाई खंड द्वितीय, तत्कालीन सहायक अभियन्ता संजय कुमार मिश्रा, वीरेन्द्र कुमार सिंह अधिशासी अभियंता सिचाई खंड दो, बीडीओ मिठौरा विवेकानन्द मिश्रा, रोजगार सेवक रेनू सिंह नन्दाभार और रोजगार सेवक धर्मपुर के खिलाफ गबन, धोखाधडी, मारपीट, धमकी देने की धारा में मुकदमा 6 जुलाई 2017 को ही पंजिकृत हो चुका है।
थानाध्यक्ष चौक बाजार आनन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ जुलाई माह में ही मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष चौक बाजार आनन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ जुलाई माह में ही मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।