{"_id":"595aacd84f1c1bf7228b46de","slug":"191499114712-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात करोड़ से बनेंगी खाद कारखाना परिसर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात करोड़ से बनेंगी खाद कारखाना परिसर की सड़कें
Updated Tue, 04 Jul 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
खाद कारखाना के लिए मशीनें लगाने के साथ ही परिसर के भीतर सड़क ों की मरम्मत व निर्माण तथा जलापूर्ति आदि को लेकर भी कवायद तेज हो गई है। 12 जुलाई को आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक में कमिश्नर अनिल कुमार कारखाना निर्माण की अबतक की प्रगति जांचेंगे। इसके लिए संयुक्त विकास आयुक्त की तरफ से कार्यदायी संस्था हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल), नगर निगम और लोक निर्माण विभाग से रिपोर्ट मंगाकर उसे संकलित किया जा रहा है।
कारखाने का निर्माण करा रही एचयूआरएल के प्रबंधक की तरफ से प्रशासन को दी गई जानकारी के मुताबिक कारखाने के निर्माण के लिए तीन विदेशी कंपनियां निविदा में शामिल हुई हैं। तकनीकी बिड 23 जून को खोली जा चुकी है। 45 दिन के भीतर टेंडर फाइनल हो जाएगा।
वहीं खाद कारखाना परिसर में उत्पाद निकासी के लिए संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए भी तैयारियां तेज हो गई हैं। दो किलोमीटर की सड़क के लिए 4.78 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसी तरह कारखाने के पिछले गेट यानी महेसरा से प्रस्तावित रेलवे क्रॉसिंग तक 650 मीटर लंबी सड़क के लिए करीब 2.22 करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया है। जल्द ही लोक निर्माण विभाग की तरफ से शासन को प्रस्ताव भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
ताल के लगान पर एचयूआरएल सहमत नहीं
तय हुआ था कि कारखाने की जलापूर्ति महेसरा ताल से होगी। इसके लिए नगर निगम को प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया था। निगम ने महेसरा ताल का पट्टा हर 10 साल पर नवीनीकरण करने की शर्त रखी थी। इसी तरह पांच एकड़ तालाब की लगान हर साल 10 हजार रुपये प्रति हेक्टेअर की दर से तय की गई थी, मगर एचयूआरएल इसपर सहमत नहीं है। उसका कहना है कि लगान की दर और कम की जाए। इसपर निगम ने नगर विकास विभाग को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा है।