{"_id":"595904284f1c1b8c1a8b4568","slug":"191499005992-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होप क्लब ने जीता पहला मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होप क्लब ने जीता पहला मैच
Updated Sun, 02 Jul 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों से परिचय लेते मुख्य अतिथि।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। आतिफ कारपोरेट लीग का उद्घघाटन मैच होप क्रिकेट क्लब ने जीत कर सीरीज में विजयी शुरूआत की है। सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को हुए मैच में त्वस्ता एकेडमी द्वारा दूसरी पारी के दौरान मैदान छोड़कर चले जाने पर अंपायरों ने होप क्लब को विजेता घोषित कर दिया। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी त्वस्ता एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवरों में 129 रनों का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी में राहुल सिंह ने सर्वाधिक 65 और संदीप ने 51 रन बनाए। गेंदबाजी में होप की तरफ से मजहर और धमेंद्र को दो-दो विकेट हासिल हुए।
टारगेट का पीछा करने उतरी होप क्रिकेट क्लब ने मनीष 40 और आसिफ 24 रनोें की बदौलत छह विकेट के नुकसान पर 16 ओवरों में 121 रन बना लिए थे। टीम जीत की दहलीज पर खड़ी थी, इस दौरान त्वस्ता एकेडमी के खिलाड़ियों ने ग्राउंड छोड़ दिया। इसके बाद अंपायरों ने होप क्लब को विजयी घोषित कर दिया। इससे पूर्व आतिफ कारपोरेट लीग का उद्घाटन आयोजक सचिव आकाश सिंह ने मुख्य अतिथि खेल प्रमोटर राजेश सिंह को बैज लगाकर किया। इस अवसर पर जीसीए सचिव गजेंद्र नाथ तिवारी, विनय चंद कौशिक, रामेश्वर पांडेय, आकाश गुप्ता, जीसीए अध्यक्ष राजीव विज, दुर्गेश सिंह आदि मौजूद थे।