फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पिछड़े छात्रों को मिलेगी कंप्यूटर शिक्षा

पिछड़े छात्रों को मिलेगी कंप्यूटर शिक्षा

Thu, 29 Jun 2017 08:46 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
पिछड़े छात्रों को मिलेगी कंप्यूटर शिक्षा
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को तीन माह में विभाग में मिलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
गोरखपुर।
प्रदेश सरकार पिछड़ा समाज के छात्र-छात्राओं के लिए कंप्यूटर कोर्स शुरू करने जा रही है। इसके तहत ओ लेवल, ट्रिपल सी का कोर्स कराया जाएगा। इसके लिए छात्रों को 35 हजार से डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह जानकारी पिछड़ा कल्याण एवं दिव्यांगजन मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दी है। वह एक समाचार पोर्टल के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने गोरखपुर पहुंचे थे।


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब सोशल मीडिया सशक्त हुआ है। यूपी सरकार भ्रष्टाचार रहित शासन देने का काम कर रही है। दिव्यांगों की भलाई की दिशा में भी काम चल रहा है। पहली बार कानपुर के 50 दिव्यांगों का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया गया है। यह व्यवस्था पूरे यूपी में लागू की जाएगी। मंत्री ने सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान पर भी निशाना साधा। कहा कि आजम खान की बौद्धिक क्षमता कमजोर हो गई है। सेना देश की रक्षा कर रही है, फिर भी आजम जैसे नेता को सद्बुद्धि नहीं आ रही है। उनके साथ मेयर सत्या पांडेय, रामेश्वर पांडेय, सुजीत पांडेय, प्रमोद ओझा, जगदीश लाल श्रीवास्तव, ज्योतिषाचार्य शरद चंद मिश्रा, भाजपा नेता रत्नेश मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed