फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आवेदन पत्रों के सत्यापन में हो रही लापरवाही

आवेदन पत्रों के सत्यापन में हो रही लापरवाही

Wed, 28 Jun 2017 11:20 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
आवेदन पत्रों के सत्यापन में हो रही लापरवाही
संतकबीरनगर। शादी अनुदान योजना के आवेदन पत्रों के सत्यापन में एसडीएम और बीडीओ के स्तर से लापरवाही बरती जा रही है। आंकड़े भी इसकी तस्दीक करते हैं। हाल यह है कि तीन माह में 1213 आवेदन हुए, इनमें से मात्र 14 का ही सत्यापन हुआ। ऐसे में आवेदनकर्ता ब्लॉक मुख्यालय से लेकर जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

शादी अनुदान योजना के तहत गरीब बेटियों की शादी के लिए 200,00 रुपये दिए जाते हैं। आवेदन के लिए ऑनलाइन सुविधा दी गई है। नगरीय क्षेत्र के रहने वाले लाभार्थियों के आवेदन पत्रों का सत्यापन एसडीएम और ग्रामीण क्षेत्रों के आवेदन पत्रों का अग्रसारण बीडीओ द्वारा किया जाता है। हाल यह है कि अप्रैल से लेकर अब तक नगरीय क्षेत्र के 51 और ग्रामीण क्षेत्र के 1162 लोगों ने आन लाइन आवेदन किया है। जिसमें एसडीएम के जरिए अभी तक एक भी आवेदन पत्र अग्रसारित नहीं हुए हैं। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के सिर्फ 14 आवेदन पत्रों का अग्रसारण किया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी उमाकांत शुक्ल ने बताया कि डीएम के स्तर से समस्त एसडीएम और बीडीओ को पत्र भेजा गया है। जिसमें निर्देश दिया गया है कि शादी अनुदान योजना के आन लाइन आवेदन पत्रों का सत्यापन समय से कर दें, ताकि लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जा सके। उसके बाद भी सत्यापन में यदि देरी हो रही है तो दुबारा डीएम के स्तर से रिमांइडर भेजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed